फतेहाबाद (एकता): मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है। ऐसी ही कहावत हरियाणा के बेटे अभिनव सिवाच ने सच कर दिखाई। बता दें कि फतेहाबाद के गोरखपुर निवासी अभिनव सिवाच ने संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा 2022 की परीक्षा में देशभर में 12वीं रैंक हासिल हरियाणा में पहला स्थान पाया है। उसने माता-पिता के साथ-साथ प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार उसकी कामयाबी से परिजनों के चेहरों पर खुशी की लहर है। अभिनव सिवाच की इस कामयाबी से खुश होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उन्हें फोन पर बधाई दी। अभिनव सिवाच इससे पहले डायरेक्ट नायब तहसीलदार की पोस्ट पर नौकरी करते हैं और उन्होंने टोहाना में भी अपनी सेवाएं दी है। 2020 में उन्होंने यूपीएससी के दानिक्स केडर से पेपर दिया था और 16 वां स्थान हासिल किया था।
अभिनव ने बीटेक की पढ़ाई दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से की थी। सीएम ने अभिनव सिवाच की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी रैंकिंग लाकर न केवल फतेहाबाद बल्कि हरियाणा का नाम रोशन किया है। जो गर्व की बात है।







