हिसार,11 अक्टूबर- शहर के सेक्टर 13 में सेर कर वापस लौट रही 70 साल की बुजुर्ग महिला से बदमाश गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर साई मंदिर की तरफ फरार हो गए। घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शांति देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ झीना-झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
सेक्टर 13 में रहने वाले दीपक ने बताया कि उनकी माता शांति देवी हर रोज सुबह सेर करने के लिए सेक्टर 16-17 में घुमने के लिए जाती थी। सुबह सात बजे के लिए घर से बाहर घुमने के लिए गई थी। पार्क में सेर करने के बाद वापस साढ़े आठ बजे के करीब घर लौट रही थी। जब वे दूरदर्शन के पास पहुंची तो पैदल एक युवक आया। युवक उनके पास पहुंची और झपटा मारकर गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़ ली और भागने लगा। युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। थोड़ी दूर भागने के बाद वह बाइक पर युवक के साथ बैठ गया और दोनों युवक साईं मंदिर की तरफ फरार हो गए। बाइक पर बैठे युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
महिला से कर रही थी बात
सेर करने के बाद जब शांति देवी सेक्टर 13 में 1341 के पास पहुंची तो वह एक अन्य बुजुर्ग महिला के साथ बातचीत करने लगी। दोनों आपस में बातचीत कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कमीज पहले हुए युवक आया है। उसने मुंह को ढ़का हुआ था। जब वह दोनों महिलाओं के पास पहुंचा है तो उसने शांति देवी के गले से सोने की चेन तोड़ी। वारदात के बाद शांति देवी बदमाश के पीछे भी दौडती है लेकिन उसे पकड़ नहीं पाती।
पहले भी हो चुकी है वारदात
सितंबर माह में सेक्टर 9-11, सेक्टर 16-17 और सेक्टर 13 में बदमाश छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बदमाश सुबह के समय सेर कर रही महिलाओं को अपना निशाना बन रहे हैं। पुलिस अभी तक एक भी वारदात को नहीं सुलझा पाई है।







