Home Haryana AAP प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा हरियाणा ...

AAP प्रदेश अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा हरियाणा सरकार को…बोले प्रदेश में करीब 2 लाख सरकारी पद खाली

142
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी की  बदलाव यात्रा के चौथे दिन  आप प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर बेरोजगारी के मुद्दे पर हरियाणा  सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बदलाव यात्रा से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की नीतियों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि 2 लाख से ज्यादा पद हरियाणा में रिक्त हैं। इनमें 71,000 पद शिक्षा विभाग में खाली पड़े हैं, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 42,000 और माध्यमिक शिक्षा विभाग में 29,000 पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग में 21500, परिवहन विभाग में 10000, पशुपालन विभाग में 5500, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में 5000, अग्निशमन विभाग में 3320 और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में 3000 पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा दुर्भाग्यपुर्ण बात यह है कि प्रदेश में 2 लाख पद रिक्त होने के बावजूद  हरियाणा की भाजपा सरकार प्रदेश के 10,000 युवाओं को लेबर के रूप में रोजगार देने के लिए इजराइल भेजने का ऑफर दे रही है। जिसके लिए सरकार ने विज्ञापन निकाला है,जोकि हरियाणा सरकार की विफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा सरकार प्रदेश के युवाओं को युद्ध में झोंकना चाहती है। इजराइल और हमास में युद्ध जारी है और  प्रदेश सरकार को वहां रोजगार के अवसर नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण हरियाणा का युवा नशा और अपराध की तरफ जा रहा है। हरियाणा से बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध को खत्म करने की लिए बदलाव जरूरी है। हरियाणा में 2024 में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता भी बदलाव यात्रा का बढ़चढ़ कर स्वागत कर रही है। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here