Home Crime चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम…लाखों रुपए के जेवर और...

चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम…लाखों रुपए के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

152
0
10 अक्टूबर, पानीपत — हुड्डा सेक्टर 11 12 में  सरकारी क्वार्टर में रहने वाली  महिला सुरेंद्र कौर दो दिन पहले अपनी बेटी के साथ कूटानी रोड उनके घर पर चली गई थी आज सुबह 11:00 महिला सेक्टर 11 12 स्थिति अपनी सरकारी क्वार्टर पर पहुंची तो वहां उन्होंने में गेट का ताला टूटा हुआ मिला और जब अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था. अलमारी से चोरों ने 80000 के करीब नगदी और सोने के तीन तोले के करीब जेवर पर हाथ साफ किया था.
 विधवा महिला की लड़की सतविंदर कौर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और सतविंदर कौर की शिकायत पर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने  शुरू कर दी है. इसकी सूचना पाकर आसपास के क्वार्टर में रहने वाले और लोग वहां पर इकट्ठा हो गए. मोनिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र को 10 दिन पहले ही सतविंदर कौर पब्लिक हेल्थ के कार्यालय से रिटायरमेंट हुई थी और वह अपनी लड़की जो पानीपत के कोटानी रोड पर रहती है उसके पास चली गई थी. चोरों ने पेंट क्वार्टर देखकर यहां पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस इस सारे मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here