गुरुग्राम, 5 अक्टूबर — हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
6 अक्टूबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह
राव नरेंद्र सिंह 6 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर प्रदेशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
राव नरेंद्र सिंह का बयान
उन्होंने कहा, “मेरी छवि कैसी है यह हाईकमान ने सोच-समझकर फैसला लिया है। मैं पूरे काफिले के साथ चंडीगढ़ पहुँचूंगा और सबको साथ लेकर चलूंगा।”
कैप्टन अजय सिंह यादव के एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया
कैप्टन अजय सिंह यादव द्वारा सोशल मीडिया (एक्स) पर किए गए पोस्ट को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने विचार-विमर्श के बाद ही यह जिम्मेदारी सौंपी है।
36 बिरादरी को दी गई बड़ी जिम्मेदारी
उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी हरियाणा की 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने की दिशा में बड़ा कदम है।
विधानसभा चुनावों पर नजर
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली विधानसभा चुनावों में जो कमी रह गई थी, उसे इस बार पूरी तरह दूर किया जाएगा।उन्होंने विश्वास जताया कि “अगली बार हरियाणा में कांग्रेस अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
दक्षिण हरियाणा पर विशेष फोकस
उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की सभी सीटों पर पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।







