Home Ambala हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजो से भाजपा गदगद.. पीएम मोदी को...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजो से भाजपा गदगद.. पीएम मोदी को दिया जीत का श्रेय

143
0
हरियाणा , 8 अक्टूबर – हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है. सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस कई सीटों पर आगे चल रही थी, ऐसा लग रहा था मानो कांग्रेस बहुमत के साथ हरियाणा में जीत दर्ज करेगी, लेकिनदोपहर होते काफी तस्वीर साफ हो गई. भाजपा ने कांग्रेस को पीछे कर दिया, ये नतीजे निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के लिए चौकाने वाले रहे हैं. वहीं भाजपा पार्टी में इस जीत ने जोश भर दिया हैं. अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज भी पहले पीछे चल रहे थे, लेकिन जैसे जैसे मतगणना आगे बढ़ी, विज ने अन्य प्रत्याशियों को पछाड़ते हुए जीत दर्ज की. इसके बाद वे मीडिया से भी रूबरू हुए.
जीतने के बाद अनिल विज काउंटिंग सेंटर पहुंचे
जीत के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए अनिल विज ने कहा कि ये बीजेपी की नीतियों की जीत है ! भारतीय जनता पार्टी की जीत है !नरेंद्र मोदी  जो देश को आगे ले जा रहे है ये उनको जीत है ! जीतने के बाद अनिल विज काउंटिंग सेंटर पहुंचे  जहाँ पर कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारे लगाकर विज का स्वागत किया.
जीत के लिए नायब सिंह सैनी ने जताया आभार 
वहीं हरियाणा के कार्यकारी मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा, “मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है.प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here