Home Haryana हरियाणा में कोरोना के नए मामले बढ़े, गुरुग्राम में दो और संक्रमित...

हरियाणा में कोरोना के नए मामले बढ़े, गुरुग्राम में दो और संक्रमित मिले

147
0

हरियाणा | कोरोना वायरस का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार को गुरुग्राम में दो नए कोविड पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या आठ और पूरे हरियाणा में 15 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दोनों मरीज पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और इनकी हाल ही में कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी रजलीवाल के अनुसार, सेक्टर 24 के 50 वर्षीय और सेक्टर 48 के 40 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और लक्षण हल्के हैं। दोनों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के नए मामलों के मद्देनजर नई एडवाइजरी जारी कर लोगों से मास्क पहनने और सैनिटाइजेशन के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here