Home Haryana करनाल में अमित शाह की हुई रैली..विपक्ष को लिया आड़े हाथों..बोले...

करनाल में अमित शाह की हुई रैली..विपक्ष को लिया आड़े हाथों..बोले 400 पार के साथ खिलेगा कमल का फूल

130
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN) –करनाल में आज बीजेपी की विजय संकल्प  रैली में अमित शाह पहुंचे थे । देश के गृहमंत्री अमित शाह ने जहां करनाल की जनता से लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। अमित शाह ने जहां कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं हुड्डा परिवार पर भी जमकर निशाना साधा.उन्होंने साथ ही साथ यह भी कह कह दिया कि गठबंधन में कौन सा चेहरा प्रधानमंत्री बन सकता है इसको लेकर हंसी-हंसी में विपक्ष के सभी नेताओं को आड़े हाथों लिया ।
करनाल की सीट मुख्यमंत्री की थी और मुख्यमंत्री की ही रहने वाली 
गृहमंत्री अमित शाह ने  कहा कि मनोहर लाल ने पूरे हरियाणा को विकसित किया है,बीजेपी ने आपके लिए काम किया । उन्होंने कहा कि पहले एक परिवार आता था तो भ्र्ष्टाचार  करता था,दूसरा परिवार आता तो भाई भतीजावाद  बढ़ता था,मनोहर लाल  ने इस काम को खत्म किया. पहले मुख्यमंत्री रोहतक या सिरसा का होता था लेकिन अब सीएम पूरे हरियाणा का है । अमित शाह ने कहा  कि करनाल की सीट मुख्यमंत्री की थी और मुख्यमंत्री की ही रहने वाली है । कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि,  कश्मीर हमारा है, खड़गे साहब कहते है हरियाणा राज्यस्थान का कश्मीर से क्या लेना लेकिन खड़गे साहब हरियाणा का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान नोछावार कर देंगे, राहुल गांधी कान खोलकर सुनले कश्मीर हमारा था,  है और रहेगा और POK भारत का है लेकर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here