अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला के राजीव गांधी स्टेडियम में खेलो इंडिया योजना के तहत महिला खिलाड़ी अपना हुनर दिखाएंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा एमेच्योर वुशु एसोसिएशन एवं वुशु एसोसिएशन ऑफ अंबाला के तत्वाधान में खेलो इंडिया वुशु प्रतिस्पर्धा का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम में किया गया। इस प्रतियोगिता में अंबाला जिले के महिला खिलाड़ियों सहित प्रदेश के अन्य जिलों की महिला खिलाड़ी भी भाग ले रही हैं।
योगा फेडरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र विज ने बताया कि सरकार का इस तरह से खेल करवाना एक अच्छा प्रयास है। इससे पहले भी सरकार ने खेलो इंडिया करवाया। उन्होंने कहा कि अब सरकार ये वुमन इंपावरमेंट के अंतर्गत ये करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा की वुशु प्रतियोगिता यहां रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि ये बहुत अच्छा प्रयास है क्योंकि बच्चों को इससे ट्रेंड होने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पहले नेशनल गेम्स ही होती थी अब वहीं राज्य स्तर व जिला स्तर की गेम्स भी हो रही है जिससे यहां के बच्चे अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बन पाएंगे।
इस प्रतियोगिता में खासतौर से पहुंचे वुशु फेडरेशन के उपाध्यक्ष अनिल विज ने बताया कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता मे सब-जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की महिलाये भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता मे लगभग 230 महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ये प्रतियोगिता वुमन इंपावरमेंट के अंतर्गत ये करवाए जा रहे हैं जो सरकार का एक अच्छा प्रयास है।







