Home Haryana कल चुनाव का आखरी दिन… प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए झोंकि ताकत

कल चुनाव का आखरी दिन… प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए झोंकि ताकत

236
0
अम्बाला, 2 अक्टूबर ( TSN)-चुनावी प्रचार अपने अंतिम दौर में है कल चुनाव का आखरी दिन है.सभी पार्टियों के प्रत्याशियों  ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ! इसी कड़ी में अंबाला कैंट से आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा ने भी आज तूफानी दौरा किया और चुनाव प्रचार किया ! अंबाला कैंट के गांव चंद पूरा में चित्रा सरवारा का जोरदार स्वागत हुआ ! इस मौके पर गांव के लोगों द्वारा उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया. साथ ही बहुत से लोगों की ज्वाइनिंग भी इस मौके पर हुई !
अंबाला कैंट से आजाद उम्मीदवार चित्रा सरवारा  ने  लोगों के मिल रहे समर्थन से खुशी जाहिर की ! उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 साल से लोगों के बीच में जाकर काम किए है और आज उसी का फल मिल रहा है जो लोगों का इतना प्यार मिल रहा है ! वहीं कल उन्होंने भय मुक्त रोड शो भी निकला था जिसमे भारी संख्या में  महिलाओं ने भाग लिया था और आज पूर्व गृह मंत्री भी महिलाओं के साथ रोड शो निकाल रहे है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here