सिरसा, 30 सितंबर :पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि अभय चौटाला कहते थे कि किसान विरोधी पार्टियों के खिलाफ हूँ लेकिन जिस व्यक्ति को बीजेपी ने सिरसा में समर्थन दिया ये उनकी समझ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार ने नॉमिनेशन वापिस ले लिया इसका मतलब गोपाल कांडा बीजेपी से पहले से ही मिला हुआ था। राजा वड़िंग ने कहा कि उन्होंने पहली बार देखा कि इनेलो बीजेपी और जहाज एक साथ नजर आ रहे हैं। राजा वड़िंग सिरसा से कांग्रेस के उम्मीदवार गोकुल सेतिया के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को सम्बोधित करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।
गोपाल कांडा बीजेपी से पहले भी मिले हुए थे
मीडिया से बातचीत में राजा वड़िंग ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस रिकॉर्ड जीत हासिल करेगी और अगर हरियाणा में तरक्की और रोजगार चाहिए तो कांग्रेस को हरियाणा में लाना जरुरी है,हरियाणा में कांग्रेस की स्थिति दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। वही सिरसा में धनबल के प्रयोग को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राजा वड़िंग ने कहा कि ऐसे ही अगर व्यापारी जीतने लगते तो राजा वड़िंग कभी नेता ना बनता। सिरसा में बीजेपी के उम्मीदवार द्वारा वापस लिए गए नॉमिनेशन को लेकर पूछे गए सवाल पर राजा वडिंग ने कहा कि इससे यह साफ होता है कि गोपाल कांडा बीजेपी से पहले भी मिले हुए थे और अब भी बीजेपी से मिले हुए हैं। जिस प्रकार से भाजपा ने अपना उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया,यह नहीं होना चाहिए था। हर पार्टी के कोई ना कोई सिद्धार्थ होते हैं, इस तरह का कुछ भी बीजेपी पार्टी में देखने को नहीं मिला है. वहीं दूसरी ओर इनैलो ने भी गोपाल कांडा को समर्थन दे दिया है। यह पहली बार कि इनेलो, भाजपा और जहाज इकट्ठे नजर आ रहे हैं इस तरह का जो माहौल है जनता सब कुछ समझ चुकी है।







