हिसार, 30 सितम्बर ––हिसार के सेकटर सोलह (16-17) में हिसार की निर्दलीय प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सावित्री जिदंल के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा समाज सेवी व सैंट मेरी स्कूल के संचालक अनिल तनेजा व समाज सेवी राजबीर पूनिया द्वारा किया गया। इस मौके पहुचे सैकडों छतीस बिरादरी के लोगों सावित्री जिदंल को एक तरफा जितवाने का आश्वासन दिया।
पूर्व मंत्री सावित्री जिदंल ने कहा कि कभी भी किसी भी समस्या के लिए मेरे पास मेरे घर आ सकते है. उन्होने आश्वासन दिया कि जो भी शहर की समस्याए है उन्हें दूर किया जाएगा। शहर में सिवरेज की नई प्रणाली व्यवस्था करवाई करवाई जाएगी और पानी निकासी के उचित इंतजाम किए जाएगे। जिदंल ने कहा कि वे स्व. ओम प्रकाश जिदंल जी के सपनो पूरा करने के फिर से चुनाव लड रही हूं। इस मौके पर युवा समाज सेवी अनिल तनेजा ने कहा कि पिछले दस सालो में पर्याप्त विकास कार्य नही हुए है हिसार के 36 बिरादरी के लोग आपके साथ है ये सभी लोग आपको इस बार भारी मतो से जितवाने का काम करेगे। हिसार की जनता से आपके ऊपर विश्वास जताया है इसलिए आप विधायक बन कर हिसार की सभी समस्याओं को दूर करने के काम करे। अनिल तनेजा ने कहा कि वे लोगों की समस्याओं को लेकर आपके पास आएगेे परंतु वे अपने निजी काम के लिए आपके पास नही आएगे।







