30 सितंबर, यमुनानगर :राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने अंबाला और यमुनानगर जिले की कई विधानसभाओ में जमकर प्रचार किया। राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी रेनूबाला के लिए रोड शो निकाला और कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किया.राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इन दिनों हरियाणा में प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने साढ़ोरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनूबाला के पक्ष में एक धुआंधार रोड शो निकाला। रोड शो को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में वर्कर बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक साढ़ोरा पहुंचे और उनका दीदार पाने के लिए वर्कर काफी उत्सुक नजर आए।
राहुल और प्रियंका का यह रोड शो पहाड़ीपुर नाके से शुरू हुआ और साढ़ोरा से निकलते हुए आगे शाहा तक पहुंचा. इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। राहुल गांधी और प्रियंका के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी एक साथ गाड़ी में नजर आए।राहुल गांधी को देखने के लिए वर्कर गाड़ी की तरफ खींचे नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी के इस रोड शो से रेनूबाला को काफी बल मिलेगा और साडोरा में कांग्रेस भी काफी मजबूत होगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह हमारे लिए एक सुखद एहसास है कि राहुल गांधी को हमने करीब से देखा।
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि प्रियंका गांधी के इस रोड शो के कई मायने हैं। इस रोड से मुझे निश्चित तौर से मजबूती मिलेगी। लोग भी चाहते थे कि राहुल और प्रियंका गांधी साढ़ोरा में प्रचार करें। आखिरकार कार्यकर्ताओं की यह इच्छा भी राहुल गांधी ने पूरी कर दी। आपको बता दे कि राहुल और प्रियंका गांधी ने अंबाला और यमुनानगर की कई विधानसभाओ में प्रचार की ओर पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट की अपील भी की।







