करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल जिले में दौड़ रही स्वास्थ्य विभाग एम्बुलेंस तय लिमिट से ज्यादा का चल चुकी है । नियमानुसार एम्बुलेंस गाड़ी पांच साल या 3 लाख किलोमीटर तक इस्तेमाल की जा सकती है.जबकि करनाल जिले में 19 गाडियां पांच वर्ष से अधिक पुरानी है और तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी है । बावजूद इसके ये गाडियां सड़को पर दौड़ाई जा रही है । एम्बुलेंस चालक ने बताया कि गाड़ियां ज्यादा पुरानी हो चुकी है जिस वजह से अक्सर खराबी आती है और ब्रेक डाउन होता है ।एम्बुलेंस रिप्येरिंग के भेजी जाती है,लेकिन सामान नहीं मिलने के कारण देरी होती है।
5 वर्षो में 3 लाख किलोमीटर दौड़ने के बाद हांफ रही एम्बुलेंस
जिला स्वास्थ्य विभाग प्रबंधक गोपाल शर्मा ने बताया कि जिले की 24 पीएचसी, 3 सिविल हॉस्पिटल, 5 सीएचसी और 1 सब डिवीजन अस्पताल में 29 एम्बुलेंस तैनात की गई है । ये सभी गाडियां डायल 112 से कनेक्ट है और हर महीने करीब 3000 कॉल रिसीव होती है । विभाग के पास उपलब्ध 10 गाडियां 2018 मॉडल, 9 गाडियां 2019 मॉडल, 7 गाडियां 2021 मॉडल, 1 गाड़ी 2023 मॉडल और 2 एम्बुलेंस 2024 मॉडल की है । वर्ष 2018 और 2019 मॉडल की एंबुलेंस गाडियां तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी है । शर्मा ने बताया कि जिले में एम्बुलेंस ड्राइवर के कुल 91 पद है जिनमे से 28 पद खाली है वही इमरजेंसी मेडिकल टेकनिशयन की 54 पोस्ट है लेकिन 17 पद रिक्त है । स्टाफ की कमी के कारण एंबुलेंस संचालन में दिक्कत होती है ।







