सोनीपत,26 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही हैं और सभी पार्टियों कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है। हरियाणा में रही सत्ताधारी पार्टी के स्टार प्रचारक अब लगातार हरियाणा में आकर चुनाव प्रचार -प्रसार कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री आज राई में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे और अपनी उम्मीदवार के हक में वोट डालने की लोगों से अपील की।
इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर जुबानी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस पार्टी में सिर्फ भ्रष्टाचार है और कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय लोगों से झूठ बोलने का काम कर रही है.सोनीपत की राई विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के हक में वोटो के अपील करने के लिए एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे थे ।इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनसभा के दौरान बीजेपी पार्टी द्वारा लागू की गई योजनाओं का गुणगान किया और कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बोला जुबानी हमला कहा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस के समय दफ्तर में अधिकारियों की क्या स्थिति थी और हमारा देश का युवा प्रदेश का युवा किस तरह घूमता था किसी से छुपा नहीं है।युवाओं की नौकरी में कांग्रेस पार्टी के शासन में भ्रष्टाचार होता था। हमारे समय पेपर लीक मामले में हमने कहा था वो किया है..एसआईटी गठन कर डेढ़ सौ ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।भारतीय जनता पार्टी को सभी वर्गों की और सभी की पार्टी है ।लेकिन जब भी चुनाव आते ही कांग्रेस बरगलाने का काम करती है।कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर को टिकट नहीं दिया था और कांग्रेस पार्टी ने कभी भी एससी-एसटी का भला नहीं किया है।40 साल तक वन रैंक वन पेंशन को कांग्रेस ने लागू नहीं किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू कर दिया।हरियाणा में किसान की जमीन को कौड़ियों के भाव लेने का काम की कांग्रेस पार्टी ने किया था।चुनाव आते ही कांग्रेस पार्टी बरगलाने का लोगों से झूठ बोलने का काम करती है।कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए कभी काम नही किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की चिंता है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के भावनाओं को बदलने का काम किया है।राहुल गांधी पर भी बगैर नाम लिए साधा निशाना कहा जिन्हें अपना नहीं पता वह भी अब जनेऊ पहनने लगे है।प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बीजेपी ने दिया ,कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा था।हरियाणा और राजस्थान में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारे के बाद लिगांनुपात में भारी बदलाव हुआ है।हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे नायब सिंह सैनी का साथ दे ।







