Home Haryana अनिल विज ने BJP पार्टी में शामिल कई युवाओं का गर्मजोशी से...

अनिल विज ने BJP पार्टी में शामिल कई युवाओं का गर्मजोशी से किया स्वागत

195
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार अपने आवास पर पक्की सराय और ग्वाल मंडी से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दर्जनों युवाओं को पार्टी के पटके पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज ने युवाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि “अपने शहर और देश को बढ़िया बनाने के लिए हम सब प्रतिज्ञा करते हैं कि हम अपने जीवन का एक-एक पल देश की तरक्की के मार्ग पर लगाए। देश को समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे”। उन्होंने कहा कि युवा ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और युवाओं के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलती है।

उन्होंने युवाओं से समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया ताकि अपने शहर व देश को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने पार्टी में सभी का सम्मान किया जाता है और युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। पक्की सराय और ग्वाल मंडी से दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। युवाओं ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में अम्बाला छावनी में जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उससे शहर का स्वरूप ही निखर गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here