भिवानी (एकता): हरियाणा के युवाओं में कला कूट-कूट कर भरी हुई है। हर किसी को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक कलाकार खेल नगरी भिवानी का रहने वाला है। जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ अब कलाकार भी दुनियाभर में अपना हुनर दिखा रहे हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार योगेश बरनेला बेकार चीज़ों में जान जाल देता है। इसने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। बता दें कि योगेश ने टूथपिक से एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की सबसे छोटी मूर्ति बनाकर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। दरअसल योगेश को बचपन से ही कला का काफी शौक रहा है। जैसे-जैसे वह बढ़ा होता गया, वैसे-वैसे उनका शौक उम्र के साथ आगे बढ़ता गया।

खास बात यह है कि योगेश ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में बरनेला का ये पहला रिकॉर्ड बनाया। उनकी माचिस की 40 हज़ार तिलियों से 5.5 फ़ीट ऊंचा एफिल टॉवर, थर्माकोल से रॉकेट, पेंटिंग जैसी कई यूनिक चीजें बना चुके हैं।

बताया जाता है कि योगेश ने स्कूल में कई कंपीटिशन भी जीते। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने अपनी कला से जुगाड़ लगाया।

साल 2010 में महज 10.5 मिलीमीटर लंबा चरखा बना कर पहला रिकॉर्ड इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया। 2023 में गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज करवाया। उनको परिवार का भी खूब साथ मिला।








