Home politics न्याय हक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर...

न्याय हक जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर बोला तीखा ह.मला

115
0
25 सितम्बर, सोनीपत : हरियाणा  विधानसभा चुनाव में  मतदान पांच अक्टूबर को होने जा रहा है. उससे पहले सोनीपत विधानसभा सीट और भी हॉट बनती जा रही है, ईडी द्वारा अवैध खनन और मनी लांड्रिंग के मामले में जेल में बंद कांग्रेस विधायक और उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली और केस से बरी कर दिया गया तो अब सोनीपत में कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला और भी तगड़ा हो गया. आज कांग्रेस ने  सोनीपत की अनाज मंडी में न्याय हक जनसभा का आयोजन किया.जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दहाड़े और सरकार पर जमकर निशाना साधा दिया और पंवार के पक्ष में वोट डालने की अपील की.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को कोर्ट से न्याय मिला है और अब सोनीपत की जनता की बारी है उनके साथ न्याय करने की, तो चुनाव प्रचार प्रसार की कमान संभाले हुए पुत्रवधु समीक्षा पंवार ने भी कहा कि आज सोनीपत के विधायक को कोर्ट से न्याय मिला है।हरियाणा में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक दलों के नेता एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं, आज सोनीपत में कांग्रेस द्वारा न्याय हक जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की और मंच से कहा कि सुरेंद्र पंवार पर ईडी द्वारा केस को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है और सुरेंद्र पंवार को न्याय मिला है, मेरी आप सभी से अपील है कि उनको वोट देकर विजय बनाए उनको दिया गया एक एक वोट मेरे खाते में आएगा तो उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला भी किया और कहा कि बीजेपी के राज में हरियाणा बेरोजगारी और अपराध में नंबर वन हो गया है बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
वही सुरेंद्र पंवार के लिए चुनाव प्रचार प्रसार की कमान संभाले हुए पुत्रवधु समीक्षा पंवार ने भी मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आखिरकार सोनीपत के विधायक को कोर्ट से न्याय मिला है और उनपर चल रहे केस को खारिज करते हुए बरी कर दिया गया है और वो जल्द ही आपके बीच में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here