Home Crime अंबाला कैंट में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में फिर लगाई आग,...

अंबाला कैंट में घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में फिर लगाई आग, 20 दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

219
0

अंबाला (एकता): अंबाला कैंट में घर के बाहर खड़ी 2 गाड़ियों में आग लगने का मामला सामने आया है। बता दें कि घटना बुधवार देर रात को हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार आग लगने से एक गाड़ी जलकर राख हो गई। पुलिस को शक है कि यह किसी ने रंजिश के चलते किया है। गाड़ी मालिक ने बताया कि उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। अचानक रात को आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी ही गाड़ी को किसी ने आग लगा दी थी। फिलहाल मालिक ने पुलिस को शिकायत कर दी है।

20 दिन पहले भी हुई थी ऐसी घटना

गौरतलह है कि 20 दिन पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। जहां घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आग लग गई। 24 जनवरी की रात को बिहारी लाल बिल्डिंग रेलवे रोड अंबाला कैंट में घर के बाहर खड़ी I-20 गाड़ी में 2 युवकों ने पेट्रोल छिड़क आग लगा दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here