अंबाला (एकता): गुरुग्राम के लीला होटल में जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने G20 एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक के लिए आयोजन किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहले से ही तकनीक को लेकर अपडेट रहते हैं। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में जो तकनीक के प्रावधान बाद में आए वह हरियाणा पहले से ही लागू कर चुका है। गुरुग्राम एक पवित्र स्थान है, यहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ लिया गया संकल्प अंजाम तक पहुंचेगा।







