हरियाणा | हरियाणा के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य में तकनीकी शिक्षा निदेशालय के तहत लेक्चरर और फोरमैन ट्रेनर्स के 237 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) करेगा। आयोग की ओर से जल्द ही परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी।
पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड
भर्ती से पहले आयोग ने परीक्षा के लिए आवश्यक पाठ्यक्रम निर्धारित कर अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। लेक्चरर पद के लिए भर्ती सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे विषयों में होगी।
फोरमैन ट्रेनर्स के लिए भी परीक्षा तिथि तय होगी, जिसमें उम्मीदवारों को सामान्य विज्ञान, समसामयिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, भारतीय इतिहास, भूगोल, संस्कृति, राजनीति, अर्थशास्त्र सहित कक्षा 10वीं स्तर के न्यूमेरिकल प्रश्नों का सामना करना पड़ेगा।
जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे राज्य के तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं।







