Home Haryana ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा..गुरुग्राम का विकास करवाना ही एक...

ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुचे भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा..गुरुग्राम का विकास करवाना ही एक मात्र लक्ष्य

363
0
गुरुग्राम,24 सितम्बर –गुड़गांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा साइबर सिटी के सेक्टर 12ए  स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम पहुंचे । यहां  पहुचे मुकेश शर्मा ने कहा कि मेडिटेशन करने से आत्मिक शांति मिलती है। इसलिए हर किसी को समय निकाल कर मेटिटेशन जरूर करना चाहिए।
भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने  कहा कि गुरुग्राम का समग्र विकास का लक्ष्य लेकर वह चुनाव मैदान में उतरे है। उनका एक मात्र लक्ष्य गुरुग्राम का विकास करवाना है। भाजपा के राज में सभी का विकास एक समान हो रहा है। पर्ची-खर्ची का कारोबार बंद हो गया है। अगर गुरुग्राम के मतदाताओं ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो वह सबसे पहले गुरुग्राम की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। गुरुग्राम में पीजीआई लाना उनका लक्ष्य है। इसके अलावा गुरुग्राम में सिविल हॉस्पिटल और अंतराष्ट्रीय स्तर का बस स्टैंड बनवाना उनकी रणनीति में शामिल है। वह काम करने के लिए राजनीति में उतरे है। काम किया है और काम करेंगे के नारे के साथ मतदाताओं के बीच पहुच रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here