यमुनानगर, 24 सितंबर :किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है। यमुनानगर में धान की खरीद सही समय पर न होने को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया और डीसी को अपना ज्ञापन भी दिया ।धान की सरकारी खरीद समय से पहले ना होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के नेताओं ने आज जगाधरी की नई अनाज मंडी से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में किसान नेताओं के साथ मौजूद रहे। लघु सचिवालय में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
यमुनानगर डीसी कैप्टन मनोज कुमार किसानों का ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे। किसान नेता संजू गुंदियाना ने डीसी के सामने किसानों की समस्या रखी और डीसी ने उनकी समस्याओं के चल समाधान का आश्वासन भी दिया। चढूनी ग्रुप के यमुनानगर जिला प्रधान संजू गुंदियाना ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार हर साल किसानों की धान को बर्बाद करने में जुटी है। किसानों की धान पककर तैयार हो चुकी है कुछ खेतों में खड़ी है तो कुछ ट्रालियां भरकर घर के बाहर है। लेकिन सरकार की मंशा है कि किसानों की फसल को खराब किया जाए। हम चाहते हैं कि आज से ही धान की सरकारी खरीद शुरू हो ताकि किसने की परेशानी दूर हो सके।
बता दे की धान की सरकारी खरीद 30 सितंबर से शुरू होनी थी लेकिन अब वह एक अक्टूबर से शुरू होगी किसान चाहते हैं कि धान की खरीद जल्द से जल्द शुरू हो ताकि धान का उठान सही समय पर हो सके। किसानों के साथ पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्णदेव कंबोज और युवा कांग्रेस नेता विशाल सैनी समेत कई लोग साथ रहे।







