Home politics बोगस पोलिंग की न सोचे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट:...

बोगस पोलिंग की न सोचे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट: मंजू हुड्डा

120
0
रोहतक, 23 सितंबर –  गढ़ी सांपला किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान के दिन बोगस पोलिंग करने की सोच भी ना ले, क्योंकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते है और बोगस पोलिंग करने में माहिर है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलने देगे।मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय सबको पता है कि खर्ची पर्ची का सिस्टम चलता था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही खर्ची पर्ची को बंद कर मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी है। उन्होंने  दावा किया कि इस बार गढ़ी सांपला किलोई में कमल का फूल खिलेगा।
 रविवार को भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा हलके के गांवो में जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से जनसंवाद कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई में पिछले करीब बीस साल से लोगों को चौधर के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। दस साल कांग्रेस के समय पर पूर्व सीएम हुड्डा ने हलके के साथ भेदभाव किया है। यहां तक कि एक परिवार में तो खर्ची पर्ची के चलते नौकरियां दी, जबकि  शिक्षित युवाओं की अनदेखी की गई और अब एक बार फिर से कांग्रेस के प्रत्याशी जगह जगह प्रचार कर रहे है कि सरकार बनने पर खर्ची पर्ची के साथ नौकरियां देगे। यहां तक कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने तो कहा है कि अपने रिश्तेदारो व अपना घर भरेगे और उसके बाद जनता की भी सुध लेगे, जिससे साफ है कि कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार को लेकर योजनाएं बनाने लगी है, लेकिन कांग्रेस के यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होगे। उन्होंने कहा कि सपने लेने से कुछ नहीं होता विकास कार्यो के लिए काम करना पड़ता है और भाजपा ने दस साल में यह करके भी दिखाया है। मंजू हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here