Home Haryana राज्यपाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में किया फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर का उदघाटन,...

राज्यपाल ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में किया फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर का उदघाटन, 76 शिक्षक सम्मानित

185
0

रोहतक (अंकुर कपूर): हरियाणा के राज्यपाल एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महामहिम बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय में साढ़े चार करोड़ की लागत से बने फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के 76 शिक्षकों और शोध विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई 2020 की शिक्षा नीति की तारीफ करते हुए कहा कि शिक्षा नीति से शिक्षा क्षेत्र के ढांचे में काफी बदलाव आएगा जो रोजगार पूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने शोध विद्यार्थियों को हरियाणा में ज्यादा से ज्यादा कृषि आधारित शोध करने पर भी जोर दिया। सभी शिक्षकों और शोध विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को जिंदगी में अपने आप को ताउम्र विद्यार्थी समझना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here