रेवाड़ी, 21 सितम्बर – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे पूर्व केबिनेट मंत्री तेजप्रताप ने रेवाडी से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में गांव खरकडा व धारूहेडा में जनसभाएं की और चिरंजीव राव को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताने की अपील की. उन्होंने कहा कि चिरंजीव राव जीत कर डिप्टी सीएम का पद लायेंगे।वही तेजस्वी यादव ने भाजपा पर भी ज़ुबानी ह.मला किया। तेजप्रताप यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी पहले वादे करती है और फिर उसी वादो में फ़स जाती है। अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है ।
कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने आज रेवाड़ी पहुँचे पंजाब के मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि हमारे हरियाणा के हक़ का पानी हमे कब मिलेगा जिसकी एक बूँद भी देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री ने मना कर दी। चिरंजीव राव ने कहा कि आम आदमी पार्टी को वोट तब मिलेंगे जब वो यह बतायेंगे। वही चिरंजीव राव ने कहा कि जनता हमे भारी बहुमत से जीताकर भेजेंगी।







