Home Haryana करनाल के गांव यूनिसपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों ने उत्साह...

करनाल के गांव यूनिसपुर पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों ने उत्साह से किया स्वागत

175
0
करनाल(TSN):  विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को करनाल के यूनिसपुर गांव में पहुंची। यात्रा में मुख्य रूप से नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर ने शिरकत कर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान हरियाणा वन विकास निगम के चैयरमैन एवं नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर ने  युनिसपुर, बड़शालू, कलसी, अरजेहडी, समाना बाहू के किसानों को बड़ी राहत देने के कार्य को बताया।
युनिसपुर गांव में सरपंच प्रिंस की ओर से आयोजित  विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आए हुए हलके के सभी सरपंचों व आसपास के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए धर्मपाल गोंदर ने कहा कि पिछले लगभग कई वर्षों से बारिश के सीजन में किसानों की धान की फसलें खराब हो जाती थी इसका मुख्य कारण था बरसाती पानी की ड्रेन बंद होना । बारिश के सीजन से पहले बंद पड़ी राक्षी ड्रेन की खुदाई करवाई जाएगी और गांव मनक माजरा नहर पर बड़े पंप सैट लगेंगे जिसकी सरकार ने मंजूरी दे दी है।इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर, हेल्प डेस्क, परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए हेल्प डेस्क, सीएससी स्टाल, पीएम उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना, पीला राशन कार्ड व अन्य योजनाओं को लेकर लगाए गए हेल्प डेस्क पर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here