अंबाला, 23 सितंबर : भाजपा प्रत्याशी अनिल विज आज अंबाला छावनी विधानसभा के गांव गरनाला में चुनावी प्रचार करने पहुंचे.इस दौरान विज का एक बार फिर भारी विरोध देखने को मिला। इस दौरान किसान और भाजपा समर्थक आमने सामने देखने को मिले. की। इस पर अनिल विज ने कहा की कांग्रेस हार गई है इसलिए भेष बदलकर गुंडा.गर्दी कर रही है, वही विज ने कहा की जो विरोध कर रहे थे वे कांग्रेस के हारे हुए सरपंच है।
चुनावी पारा चरम पर है इस बीच सभी प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए जनता के बीच जा रहे है. आज अपने चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज गांव गरनाला पहुंचे,इस दौरान उनका भारी विरोध देखने को मिला और रास्ता रोकने की कोशिश की गई । इस दौरान भाजपा समर्थक, गांव वासी और किसान आमने सामने दिखाई दिए। अनिल विज ने इसे साफ तौर पर कांग्रेस की गुंडागर्दी बताया और कहा की कांग्रेस हार से डर गई है। अनिल विज ने कहा कि ये सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता है और कांग्रेस का गुंडागर्दी से इतिहास नया नही है।वही इसे लेकर विज ने चुनाव आयोग, एसडीएम को भी पत्र लिख दिया है।






