Home Ambala भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर कसा तंज

भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कांग्रेस के चुनावी वादों पर कसा तंज

108
0
अम्बाला ,21 सितम्बर : अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी पारा चरम पर है। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने के बाद से ही कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। अंबाला में भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल अपनी जनसभाओं में कांग्रेस के चुनावी वादों पर जमकर तंज कस रहे हैं। असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस के राज में पेंशन के लिए उम्र नहीं वोट आधार होता था। वहीं पेंशन वितरण में भी भ्रष्टाचार होता था।
 असीम गोयल ने कहा कि 65 दिन के कार्यकाल में नायब सैनी ने अभूतपूर्व फैसले लिए। जिसमें सभी फसलों पर MSP और महिलाओं को 500 रूपये में गैस सिलेंडर के साथ साथ हैप्पी कार्ड भी महत्वपूर्ण योजनाएं है। असीम गोयल ने कहा कि आज ये आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाने का वादा कर रहे हैं,लेकिन ये बताएं कि क्या 2015 से पहले बीमार नहीं होता था । इस दौरान असीम गोयल ने स्थानीय लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की भी अपील की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here