सिरसा 8 अगस्त: हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां में एक दुखद हा*दसे की खबर सामने आई है। बीती देर शाम को मौसम में अचानक हुए परिवर्तन और भारी बरसात के चलते सुल्तानपुरिया मार्ग पर एक अहाते की छत गिर गई। इस हा*दसे में दो युवकों की मौ*त हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।””मृतकों में से एक की पहचान दलवीर, पुत्र रोशन लाल, जो एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी का बेटा था, के रूप में हुई है, जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, रानियां के सुल्तानपुरिया मार्ग पर एक शराब ठेके के नजदीक बना अहाता, जिसकी छत सरकंडे की अस्थाई रूप से बनी हुई थी, भारी बरसात के चलते ढह गई। दलवीर सिंह पुत्र रोशन लाल अपने काम से घर वापस आ रहे थे और भारी बारिश की वजह से अहाते में रुक गए थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी अहाते में मौजूद थे।””अस्थाई छत के कच्चे होने के कारण, भारी बरसात में यह ढह गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौ*त हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।”







