Home Haryana बीजेपी में चापलूसों को तवज्जो… अच्छे और कर्मठ नेता रूठकर घर...

बीजेपी में चापलूसों को तवज्जो… अच्छे और कर्मठ नेता रूठकर घर बैठे -कर्णदेव देव कंबोज

145
0
यमुनानगर,21 सितम्बर :  हरियाणा में वोटिंग की तारीख नजदीक आ गई है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर तीखे वार पलटवार कर रहे हैं। पूर्व राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्णदेव देव कंबोज ने बीजेपी की बखिया उधेड़कर रख दी। उन्होंने कंवरपाल गुर्जर समेत कई नेताओं पर बड़े खुलासे किए ।मनोहर सरकार में राज्य मंत्री रहे कर्णदेव कंबोज इन दिनों भाजपा के खिलाफ ना सिर्फ विरोधी सुर अख्तियार कर रहे हैं बल्कि बीजेपी को लेकर खुलासे भी कर रहे हैं। कर्णदेव कंबोज इन दिनों कांग्रेस के लिए जगाधरी से लेकर लाडवा तक यमुनानगर और कुरुक्षेत्र दो जिलों में जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं.
पत्रकारों से बातचीत के दौरान  कर्णदेव कंबोज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत पूरी भाजपा को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी में  सिर्फ चापलूसों को तवज्जो दी जाती है जो अच्छे और कर्मठ नेता है वह या तो रूठकर घर बैठ गए हैं या फिर पार्टी की ही गोभी खोद रहे हैं। कर्णदेव कंबोज ने अपनी पुरानी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि श्याम सिंह राणा को भाजपा ने रादौर से टिकट दिया है उसने 2019 में टिकट न मिलने से पार्टी छोड़ दी थी और साढ़े 4 साल तक पार्टी के खिलाफ जमकर बयानबाजी की आज उन्हें ही पार्टी ने टिकट दे दिया। कर्णदेव कंबोज यही नहीं रुके उन्होंने कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर से विधायक घनश्याम अरोड़ा और पूर्व मेयर मदन चौहान पर तीखे वार किए। कर्णदेव देव कंबोज ने कहा कि कंवरपाल गुर्जर ने कभी यमुनानगर जिले से कोई नेता पनपने ही नहीं दिया। आज कंवरपाल गुर्जर की हालत इतनी पतली है कि वह जगाधरी में चुनाव हार रहे हैं। आपको बता दे की यमुनानगर में कर्णदेव कंबोज कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here