Home Ambala भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने कांग्रेस की उल्लू से कर डाली...

भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने कांग्रेस की उल्लू से कर डाली तुलना

123
0
अंबाला, 19 सितंबर : “एक राष्ट्र एक चुनाव” को  मोदी कैबिनेट मे मिली  मंजूरी को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने देश के हित मे ऐतिहासिक फैसला बताया है. वहीं कांग्रेस के विरोध करने पर विज ने तंज कसते हुए   कहा कि एक जानवर होता है उल्लू उसे रौशनी अच्छी नहीं लगती उसी तरह इन्हे कोई भी अच्छी चीज अच्छी नहीं लगती.
वहीं  फरीदाबाद से कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज शर्मा ने कहा है कि 50 वोट दो नौकरी पाओ इस पर विज ने कहा कि “लाख छुपाओ छुप ना  सकेंगा राज है कितना गहरा दिल की बात बता देता है असली  नकली चहेरा” यही इनकी असलियत है कोई न कोई बोल ही जाता है कि ये है हमारी राजनीती इसलिए हम राजनीती मे आये है ! ये फिर से नौकरियों मे खरीद फरोख्त शुरू करना चाहते है ! विज ने कहा कि ये जो टेलेंट है हरियाणा का जिसको हमने काबलियत के आधार पर नौकरिया दी उस काबलियत को ये सिफारिश व पैसे के बल पर दबाना चाहते है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here