Home Haryana दो ट्रकों की टक्कर में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, छह घायल, गंभीर...

दो ट्रकों की टक्कर में कबड्डी खिलाड़ी की मौत, छह घायल, गंभीर हालत में तीन PGI चंडीगढ़ रेफर

262
0

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के नंगल डैम क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर के बाद कार में सवार राजाखेड़ी कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ी को जान गंवानी पड़ी, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज PGI चंडीगढ़ में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सभी खिलाड़ी धर्मशाला में होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कार से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नंगल डैम के पास पहुंची, एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने भी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार खिलाड़ी घायल हो गए। इलाज के दौरान रितिक (25) नामक खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद परिजनों की मदद से घायल खिलाड़ियों को इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ भेजा गया। इस घटना ने पूरे कबड्डी समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here