कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त – हरियाणा में गुरुद्वारों की देख रेख के लिए सरकार द्वारा नई हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक एडहॉक कमेटी का गठन किया गया है. इस नई एडहॉक कमेटी में 16 पुराने तो 25 नए मेंबर्स को शामिल किया गया है ।इस बारे में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह असंध ने प्रेस वार्ता की.
कमेटी के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि सरकार ने एक बार फिर से हमें गुरुद्वारों की सेवा करने का अवसर दिया है और हम कमेटी में शामिल नए सदस्यों के साथ मिलकर गुरुद्वारों की सेवा करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हरियाणा के गुरुद्वारों की प्रबंधक कमेटी बनाने में भी बड़ी भूमिका रही है । उन्होंने कहा कि हरियाणा कमेटी जब से बनी है हरियाणा के सीखो और गुरु घरों के लिए लगातार कार्य कर रही है यह कार्य आगे भी इसी प्रकार से जारी रहेंगे।वही हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने भी सरकार का धन्यवाद किया और कहा की हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंध में कमेटी गुरु घरों के लिए हमेशा खड़ी रहेगी और विकास कार्यों को और गति देने का काम करेगी।







