अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अचानक टांगरी में बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने आला अधिकारियों को मौके पर आवश्यक निर्देश दिए।
बता दें कि हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से 2 दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया पावर पंप का मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को इंडस्ट्री एरिया में भरे जल को तेजी से निकालने के निर्देश दिए।
ग्रामीण एवं महेश नगर मंडल के कार्यकर्ता ग्रह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अपने-अपने क्षेत्रों की ताजा स्थिति की जानकारी दी। बता दें कि हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।







