Home politics भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर किया कटाक्ष

98
0
रोहतक, 17 सितम्बर : रोहतक स्थित भाजपा के चुनाव मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने दिल्ली में आतिशी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर  शुभकामनाएं और बधाई दी है.साथ में कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके लिए यह डगर आसान नहीं है क्योंकि जिस तरह के कारनामे उनकी पार्टी द्वारा किए गए हैं लगता है यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी.
मोहनलाल बडोली ने कहा कि यह सही बात है कि उनकी दिल्ली में पूरी मेजोरिटी है,लेकिन अंदर खाते  पार्टी के अंदर घमासान बचा हुआ है.उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने दिल्ली प्रदेश की हालत खराब की है. दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी से काफी दुखी है और यह सरकार जल्दी ही गिर जाएगी और दिल्ली में जल्द ही चुनाव होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here