जींद, 16 सितम्बर – आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने जींद में पार्टी के प्रभारियों की बैठक ली. जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव को किस तरीके से जीता जाए उसकी रणनीति बनाई गई। उन्होंने आवाहन किया कि पार्टी के सभी पदाधिकारी अपनी अपनी विधानसभा में एक साथ जुट कर चुनाव केम्पेन करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को बार-बार मौका दिया है। एक बार अरविंद केजरीवाल को मौका दीजिए। अगर आपके लिए अच्छा काम करें तो उनको वोट देना । अगर आपको लगे कि अरिवंद केजरीवाल ने अच्छा काम नहीं किया है तो उनको वोट मत देना।
दिल्ली का अगले मुख्यमंत्री पर एक-दो दिन में हो जाएगा फैसला
आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं और इस अग्नि परीक्षा से गुजरने के लिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा है।अब जनता तय करेगी कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार है या बेईमान है। अगर जनता को लगता है कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार है तो जनता को उनको वोट देगी अगर जनता को लगता है कि ईमानदार नहीं है तो जनता वोट नहीं देगी।जब जनता कहेगी तब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री का पद लेंगे।
अरविंद केजरीवाल जल्द ही हरियाणा में आएंगे प्रचार के लिए
आम आदमी पार्टी नेता संदीप पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही हरियाणा में प्रचार के लिए आएंगे.उन्होंने कहा कि भाजपा को पैसे का और पावर का अहंकार है। अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने बरी किया है।हरियाणा विधानसभा में आम आदमी पार्टी की कितनी सीटें आएंगी यह जनता तय करेगी।







