Home Haryana बिना हेलमेट सफर कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को अंबाला DC डा....

बिना हेलमेट सफर कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को अंबाला DC डा. प्रियंका सोनी ने दी राहत

221
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला में बिना हेलमेट सफर कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को राहत दी गई। अंबाला की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कालका चौक पर चालकों को हेलमेट वितरित किए। बता दें कि प्रशासन की तरफ से इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे सचेत करते हुए उनकी अनुपालना करने बारे कार्य किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में जिन वाहन चालकों ने हैल्मेट नहीं पहना हुआ था उन्हें हैल्मेट उपलब्ध करवाकर उन्हें जागरूक किया गया कि जब भी वे वाहन चलाए इसका प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि हैल्मेट का प्रयोग करके हम काफी सुरक्षित रह सकते हैं। आमतौर पर सड़क हादसों में सिर में चोट लगने के कारण सम्बधिंत व्यक्ति की मौत हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि हैल्मेट के साथ-साथ हमें अन्य यातायात सम्बधी नियमों की पालना दृढता से करनी होगी। नियमों की पालना करके काफी हद तक सडक़ दुघर्टनाओं को रोका जा सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here