Home Haryana बीजेपी उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने नामांकन लिया वापिस

बीजेपी उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने नामांकन लिया वापिस

123
0
सिरसा, 16 सितंबर : सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार  रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. अपने कुछ साथियों के साथ रोहताश जांगड़ा सिरसा के एसडीएम ऑफिस पहुंचे और वहीं पर ही उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस मौके पर उनके साथ सिरसा से पूर्व सांसद और भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ अशोक तंवर भी मौजूद रहे। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद अब भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा डॉ अशोक तंवर सहित तमाम भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग बीजेपी कार्यालय में रखी गई है और वहीं पर ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी.
लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा को दे सकते हैं  समर्थन 
संभावनाएं जताई जा रही है कि अब सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा अपने सभी समर्थकों सहित हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष गोपाल कांडा को समर्थन दे सकते हैं. आपको बता  दें कि  गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी से सिरसा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं।मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने कहा कि संगठन का आदेश था कि नामांकन वापस लिया जाए तो मैंने संगठन के आदेश की पालना करते हुए नामांकन वापस ले लिया है. इसके बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और पदाधिकारी की मीटिंग रखी गई है और मीटिंग में ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा संगठन से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं मैं एक संगठन का सिपाही हूं और संगठन के सिपाही के तौर पर ही आगामी आदेश की पालना भी की जाएगी।
पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर का कहना ये
वही सिरसा के पूर्व सांसद डॉ अशोक तंवर ने कहा कि पार्टी संगठन ने रोहताष जांगड़ा जो सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार है नामांकन वापस लेने के आदेश जारी हुए हैं. जिसके तहत रोहताश जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है.इसके बाद पार्टी कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया है.जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। डॉ अशोक तवर ने गोपाल कांडा को समर्थन देने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीटिंग में जो फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा। इसके साथ ही विपक्ष के भाजपा द्वारा गोपाल कांडा के सामने सरेंडर करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरेंड़र हमेशा कांग्रेस पार्टी करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here