Home politics भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और पूर्व जिला अध्यक्ष ...

भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री और पूर्व जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी की ज्वाइन..हुड्डा बोले मिलेगा पूरा मान सम्मान

308
0
रोहतक, 16 सितम्बर -भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री गायत्री देवी व झज्जर से भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादयान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा कि जहां इनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी के रूठे हुए निर्दलीय प्रत्याशियों को मना लिया गया है । भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने रोहतक स्थित आवास पर एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कुमारी शैलजा पर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा की गई टिप्पणी को निंदनीय बताते हुए कहा कि शैलजा उनकी बहन है और ऐसी टिप्पणी करने वाले का कांग्रेस में कोई स्थान नहीं है और यह भाजपा की चालाकी थी।
भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कुछ नही
 हिसार से सांसद जयप्रकाश द्वारा महिला प्रत्याशी पर टिप्पणी करने के मामले में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नसीहत दी है कि बड़े पद पर बैठे हुए व्यक्ति को सोच समझकर बोलना चाहिए। हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी को घेरते हुए कहा कि भाजपा के लोग सुबह झूठ बोलना शुरू कर देते हैं और शाम तक उनका झूठ ही चलता है। भारतीय जनता पार्टी जनता के सामने अपना विकास का एक भी काम नहीं गिनवा पा रही है और जो प्रदेश पर कर्ज बढ़ा है वह भ्रष्टाचार की निशानी है। इन्होंने कोई काम नहीं किया और पेमेंट कर दी गई। इसी वजह से प्रदेश पर कर्ज बड़ा है और जनता इस विधानसभा चुनाव में उसका जवाब देगी और कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
अनिल विज के साथ तो पहले भी हुई  ज्यादती  
 अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर भूपेंद्र  हुड्डा ने कहा  कि वह अपनी पार्टी के सर्वे सर्वा है. हरियाणा में चुनाव प्रचार करने आएंगे तो उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। अनिल विज के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इससे भाजपा के अंदरूनी मामले का पता चल गया है और अनिल विज के साथ तो पहले भी ज्यादती ही हुई है।
वही भूपेंद्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनने वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता तो केंद्र में भी सरकार बदल देती है। विदेश में राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए बयान पर हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी आरक्षण को खत्म करने की बात नहीं की है। उनके बयान को तोड़ मरोड़  कर पेश किया जा रहा है और जब तक देश में कांग्रेस है आरक्षण की ओर कोई भी नहीं देख सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here