Home Haryana कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के...

कांग्रेस प्रत्याशी के रोड शो के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे..पुलिस को दी शिकायत

141
0
पलवल,14 सितम्बर – हथीन से कांग्रेस के प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल के रोड शो के दौरान, गांव रुपड़ाका में  पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल  ने इस वीडियो को फेक बताया है।  उनका कहना है कि उनकी  छवि बिगड़ने के लिए वीडियो को एडिट करके डाला गया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गांव रुपाड़ाका में  हुए रोड शो के दौरान का बताया जा रहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी बोले रोड-शो की विडियो को किया गया एडिट
बता दें कि 12 सितंबर को कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। इसके बाद हथीन से लेकर मलाई तक एक रोड शो से निकाला गया। बताया जा रहा है ,कि इसी रोड शो के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। हथीन थाना पुलिस को दी शिकायत में कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इसराइल ने कहा है कि,  12 सितम्बर को कांग्रेस पार्टी की तरफ से उन्होंने अपना नामांकन किया और एक रोड शो निकाला। 13 सितम्बर को  उनको पता चला कि,  किन्ही अज्ञात लोगों ने उनके  रोड-शो की विडियो को एडिट  करके, एक 14 सेकन्ड की विडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है।  जिसमें कई अज्ञात व्यक्ति पाकिस्तान जिन्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।  जो कि देश विरोधी गति विधियों में आता है। उन्होंने कहा है कि ,इस विडियो को इलाके का भाई-चारा खराब करने, व मेरी छवि बिगडने की नियत से वायरल किया गया है।  तथा यह कार्य किन्ही शरारती तत्त्वों  द्वारा किया गया है। अतः पुलिस  अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ कार्यवाही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here