Home Haryana भाजपा प्रत्याशी बोले..कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री ही तय नहीं कर पा रही

भाजपा प्रत्याशी बोले..कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री ही तय नहीं कर पा रही

314
0
पलवल, 14 सितम्बर -पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने आज  अतरचट्टा, अतवा और सहदेव का नंगला आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उनका ग्रामीणों द्वारा फूलमालाओं और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। इस दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. प्रदेश की जनता की तरह ही पलवल के लोगों ने भी कमल खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा की भाजपा नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है लेकिन कांग्रेस अपना मुख्यमंत्री ही तय नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा की भाजपा के दस साल के शासन में पलवल जिले में जितने विकास कार्य हुए इतने किसी भी सरकार के कार्यकाल में नही हुए भाजपा काम में विश्वास रखने वाली पार्टी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here