सोनीपत (एकता): सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा के कर्मियों की दादागिरी सामने आई है। बता दें कि कुरुक्षेत्र से जा रहे सांसद नायब सैनी की गाड़ी पर टोल कर्मियों ने बूम गिराकर उन्हें रोक दिया और उसके बाद पीएसओ ने कर्मियों को समझाने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने बदतमीजी करनी शुरू कर दी। जिसके बाद टोल पर हंगामा हो गया।
पुलिस ने इस संबंध में टोल प्लाजा मैनेजर सहित 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कुरुक्षेत्र के सांसद के निजी सचिव रविकांत ने मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी है कि सांसद शुक्रवार को इसकी कार्रवाई में हिस्सा लेने दिल्ली गए थे।
सांसद की गाड़ी जब टोल प्लाजा पर पहुंची तो टोल कर्मियों ने बिना टोल टैक्स दिए उनकी गाड़ी को वहां से निकलने से रोक दिया। वीआईपी होने के बावजूद उनकी गाड़ी के आगे टूल बूम गिरा।सांसद के निजी सचिव रविकांत ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है जब सांसद नायब सैनी की गाड़ी को रोका गया। पहले भी दो बार उनकी गाड़ी को रोका जा चुका है।







