Home Ambala ASP -JJP संयुक्त उम्मीदवार पारुल नागपाल ने की प्रेस वार्ता..बीजेपी पर साधा...

ASP -JJP संयुक्त उम्मीदवार पारुल नागपाल ने की प्रेस वार्ता..बीजेपी पर साधा निशाना

233
0
अम्बाला, 14 सितम्बर – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व जननायक जनता पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार पारुल नागपाल ने आज चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा उन्होंने विकास के मामले में अंबाला को पीछे बताया.हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी सरकार का हिस्सा रही है तो वो संतोष जनक जवाब नही दे पाए.
जैसे जैसे चुनाओे की तारीख नजदीक  आ रही है वैसे वैसे सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंक दी है सभी पार्टियों के कैंडिडेट लोगों को लुभाने में लगे है ! इसी कड़ी में अंबाला से आजाद समाज पार्टी (काशीराम) व जननायक जनता पार्टी कि संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई.जिसमे उम्मीदवार पारुल नागपाल ने कहा की अंबाला का विकास बहुत पीछे चला गया है। पहले 10 साल कांग्रेस ने और अब 10 साल भारतीय जनता पार्टी ने अंबाला में विकास के नाम पर भ्रष्टाचारी ही की है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नाम पर लोगो के साथ धोखा किया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर सिर्फ नारे दिए गए है। धरातल पर कोई काम नहीं किया है। अम्बाला के कई गांव में बेटियों को आज भी 8 किलोमीटर तक पैदल चलकर स्कूल में जाना पड़ता है। बेटियां आज भी शाम को 6 बजे घर के बाहर निकलने से डरती है ! पारुल नागपाल ने कहा की इस चुनाव में हम अपने बच्चो के भविष्य और विकास के नाम पर वोट करे। उन्होंने हरियाणा में आजाद समाज पार्टी काशीराम व जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने का दवा किया है !
वहीं पारुल नागपाल से  पूछा गया कि लोगों ने वोट बीजेपी के खिलाफ जाकर आपकी पार्टी को दिया था तो अब जनता कैसे आपके ऊपर विश्वास करे तो उन्होंने अपनी पार्टी की भूल स्वीकारते हुए कहा की एक बार जनता विश्वास करके देखे हम जनता की भलाई के लिए काम करेंगे ! वहीं जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी अपने आप को  किसानों की हितैसी बताती है और किसान आंदोलन में किसानों का साथ नही दिया तो उन्होंने कहा कि 14 फसलों पर MSP दुष्यंत चौटाला ने ही दी है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here