Home Haryana फिल्मों या वीडियो गेम्स में देखी होगी ऐसी Powerful Car, हकीकत में...

फिल्मों या वीडियो गेम्स में देखी होगी ऐसी Powerful Car, हकीकत में देख दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे

189
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): अगर आप भी कार के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत खास है…क्योंकि अब हम एक ऐसी कार का जिक्र करने जा रहे हैं जिसकी खूबियां सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस कार को ultra for car का नाम दिया गया है और ये ना सिर्फ सड़क पर फर्राटे भरती है बल्कि उबड़ खाबड़ जगह पर ऐसे दौड़ती है जैसे आर्मी का टैंक आगे बढ़ता है।

कई फीट भरे पानी को ये कार चुटकियों में पार कर जाती है। ऊंची पहाड़ियों पर ये कार छलांगे लगाती नजर आती है। मोटे-मोटे टायर इस कार की सबसे बड़ी ताकत है।

इस कार में chassis  नहीं है बल्कि कार का भारी भरकम वजन सिर्फ लोहे के दो पाइपों पर टिका है। कार के ऑनर सुशांत सैनी ने कार की खासियत को विस्तार से बताया। दरअसल सुशांत सैनी खुद एक इंजीनियर है और कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं, उन्हें खुद इस कार को तैयार किया है। इस कार में उन्होने अपनी पसंद की खूबियां डाली हैं ताकि वो इसे प्रतियोगिता में इस्तेमाल कर सके।
सुशांत सैनी ने बताया कि आने वाले दिनों में वो इस कार को चंडीगढ़ और गोवा में होने वाली प्रतियोगिता में उतारने वाले हैं। सुशांत सैनी बताते हैं कि ये extreme of loading vehicle है और इस तरह की कार बनाने वाले वो इकलौते भारतीय हैं, लेकिन इस कार की असली परीक्षा तो कंपटीशन में होगी उम्मीद करते हैं सुशांत सैनी ने जो सपना इस कार से साकार करने में देखा हो वो पूरा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here