Home politics हमारा किसी पार्टी से नहीं आम जनता से हो चुका है गठबंधन-सुशील...

हमारा किसी पार्टी से नहीं आम जनता से हो चुका है गठबंधन-सुशील गुप्ता

123
0
सोनीपत, 14 सितम्बर –-आज सोनीपत से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र गौतम के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता पहुंचे.इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा किसी पार्टी से नहीं बल्कि आम जनता से गठबंधन हो चुका है और आम जनता के साथ के दम पर ही आम आदमी पार्टी सरकार बना रही है.अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह कल बाहर आए हैं और हरियाणा के दौरे पर अरविंद केजरीवाल आएंगे। पीएम मोदी की रैली पर निशाना साधा  और कहा कि हरियाणा प्रदेश से बीजेपी का सफाया हो चुका है किसी के आने से कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा।
पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के कैबिनेट के मंत्री होंगे स्टार प्रचारक
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के  गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हमारा किसी पार्टी से नहीं आम जनता से गठबंधन हो चुका है।प्रदेश में चुनाव चल रहा है और आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा में आ रही है।अरविंद केजरीवाल पर बोलते हुए  कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को नाजायज बताया है।दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार फ्री पानी फ्री शिक्षा और 300 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। लेकिन पैसे देने के बाद भी हरियाणा में ना बिजली ना शुध्द पानी है। गुप्ता ने कहा कि नियत साफ तो हर काम हो सकता है,क्योंकि दिल्ली में महिलाओं के लिए बस फ्री, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री हॉस्पिटल और शिक्षा फ्री के बावजूद 50 हजार करोड रुपए के फायदे में दिल्ली सरकार है।प्रदेश हरियाणा के  हालात बुरे है.22 जिलों में से 16 रेड जोन में नशे का कारोबार चल रहा है।सोनीपत से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी हर तरह से विकास जनता का करवाएगा।नरेंद्र मोदी की रैली पर भी कहा बीजेपी पार्टी ने फैमिली आईडी और पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के लोगों को  परेशान किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के कैबिनेट के मंत्री स्टार प्रचारक होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here