अंबाला,11 सितम्बर : अंबाला छावनी से 6 बार विधायक रहे पूर्व मंत्री अनिल विज आज अपना नामांकन दाखिल करेगे. इससे पहले विज ने हिंदू संस्कृति के अनुसार हवन किया और फिर रोड शो कर नामांकन भरेंगे। इस दौरान विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा की ये लोग अपनी नैया ने खुद छेद कर उसे डूबो देगे। वही राव इंद्रजीत के मुख्यमंत्री वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है।
इस बारे में बात करते हुए पूर्व मंत्री अनिल विज ने कहा की यह अंबाला छावनी की जनता का प्यार है जो पिछले 6 साल से भी विधायक हैं और इस बार भी अंबाला छावनी की जनता यह चुनाव लड़ने वाली है, विज ने कहा की सनातनी संस्कृति के अनुसार आज पहले हवन किया गया है और इसके बाद वे रोड शो निकलते हुए एसडीएम कार्यालय जाकर नामांकन भरेंगे। इस दौरान विज ने आज अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन के लिए निकल गए।अभी तक कांग्रेस की बाकी लिस्ट जारी नही हुई है जिसे लेकर विज ने कहा की ये कांग्रेस में अंतरकलह को दिखाता है, इससे साफ होता है की हमे कांग्रेस को हराने की जरूरत नही कांग्रेस अपने आप अपनी नैया में छेद करके डूब जायेगी।







