Home Haryana अंतर्राष्ट्रीय गीता समारोह में फूड सेफ्टी अधिकारी ने चलाया सैंपल अभियान

अंतर्राष्ट्रीय गीता समारोह में फूड सेफ्टी अधिकारी ने चलाया सैंपल अभियान

160
0
कुरुक्षेत्र:  गुरदीप गुजराल ( TSN)- अंतर्राष्ट्रीय गीता समारोह में फूड सेफ्टी अधिकारी ने आज सैंपल अभियान चलाया । इस दौरान फूड कोर्ट में खाद्य सामग्री के चार सैंपल भर गए । वहीं फूड सेफ्टी अधिकारी अमित कंबोज ने मीडिया को बताया कि फूड कोर्ट में हालात ठीक नहीं मिले ।
फूड सेफ्टी अधिकारी अमित कंबोज ने बताया कि गीता महोत्सव में फूड कोर्ट चल रही है और यहां उनकी टीम ने रूटीन चेकिंग की है । यहां हालत ठीक नहीं मिले हैं,  सुबह से कूड़ा  उठाया नहीं गया । वहीं  खाने की स्थिति भी  अनहाईजेनिक  है  और फूड कोर्ट मालिक के आने का इंतजार किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि चार सैंपल लिए हैं, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा । उधर फूड कोर्ट के संचालक ने सुविधाएं नहीं होने का रोना रोया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here