हरियाणा, 11 सितम्बर –भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रेनू डाबला ने आज नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे.इस दौरान उन्होंने जहां बीजेपी की जीत का दावा किया, वहीं कांग्रेस पर भी निशाना साधा.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. भाजपा नेता रामविलास शर्मा के बारे में जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि रामविलास शर्मा हमारे आदरणीय हैं और उनका आशीर्वाद है.मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हूडा ने लोकसभा चुनाव में पांच सिट जो जीती थी वह झूठ की राजनीति करके जीती थी उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भूपेंद्र सिंह किलोई से भारी मतों से हार कर आएगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद है.कांग्रेस पार्टी से टिकट लेने को कोई भी तैयार नहीं है. कांग्रेस की दुकान में समान नहीं बचा जो बचा है वह केवल झूठ का समान है. भूपेंद्र सिंह को डांस करता है कि बच्चा 1000 पेंशन देगा लेकिन अपने समय में उसने केवल ₹500 पेंशन दी और जाते-जाते केवल घोषणा की l कांग्रेस किसान व महिला विरोधी पार्टी है, आज कांग्रेस के पास कोई प्रत्याशी नहीं है. रात को पकड़ते हैं उनके प्रत्याशी सुबह भाग जाता है.कई प्रत्याशियों से तो समय ना निकल जाए नामांकन दाखिल करवा रहे हैं.







