अम्बाला (अंकुर कपूर): ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा शिमला में आयोजित 68वें राष्ट्रीय ड्रामा एवं डांस कंपटीशन में अंबाला शहर की चिनेशा जैन ने पहला स्थान हासिल किया। जानकारी के मुताबिक उसने इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार पहला स्थान जीता। बता दें कि चिनेशा जैन ने हरियाणा प्रदेश, अपने अंबाला शहर, स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया।

चिनेशा ने 20 राज्यों के लोक नृत्यों में करीब 400 प्रतिभागियों में से पंजाबी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। खास बात यह रही कि प्रस्तुति के दौरान जब चिनेशा ने ढोल बजाते हुए नृत्य किया तो कार्यक्रम में मौजूद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से संबंधित जज भी नाचने लगे। साथ ही प्रस्तुति खत्म होने पर चिनेशा को दोबारा ढोल बजाने को कहा और सभी भांगड़ा करने लगे।
उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु अनिल महंत बिट्टू व अपने माता पिता को दिया। वहीं आज चिनेशा को उसकी इस उपलब्ध पर गृहमंत्री अनिल विज ने आशीर्वाद दिया और उनका हौंसला बढ़ाया।







